उत्तराखंडराजनीती

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विकसित भारत निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सुनिश्चित करने वाला:कल्पना सैनी

देहरादून 16 अप्रैल। भाजपा राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विकसित भारत निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सुनिश्चित करने वाला बताया है। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को भाग्यशाली बताते हुए कहा, जो आजादी के 70 सालों में भी नहीं हो पाया उसे साकार होते हुए हम सब देख रहे हैं। देश की आधी आबादी संवैधानिक निर्णय में पूरी भागीदारी दिलाने के लिए पीएम मोदी की सदैव ऋणी रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायतों और स्थानीय निकायों में महिलाओं की सफलता के बाद अब देश की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्थाओं लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की 33% उपस्थिति भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। इस कानून के लागू होने से सर्वोच्च सदनों में बढ़ा हुए जनप्रतिनिधित्व से महिला सशक्तिकरण की रफ्तार तीव्र होगी। नारी शक्ति की यही बढ़ी हुई भूमिका देश के विकास को नया आयाम देगी।

श्रीमती कल्पना सैनी
राज्यसभा सांसद
भाजपा

Related Articles

Back to top button