नैनीताल में 119 मिमी बारिश, 81.3 फीट पहुंचा झील का जलस्तर

नैनीताल 09 जुलाई । सरोवर नगरी में बुधवार रात से शुरू बारिश सुबह तक जारी रही। 119 बारिश रिकार्ड की गई है। झील का जलस्तर 81.3 फीट पहुंच गया है।
बारिश से जिले में एक राज्य मार्ग सहित 22 सड़कों पर यातायात ठप है जबकि शहर के सात नंबर व अपर माल रोड से ऊपर के सपर्क मार्ग की सुरक्षा दीवार भूस्खलन की जद में आने से धराशायी हो गई।
एसडीएम नवाजिश खलीक सहित अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। साथ ही खतरे को देखते हुए आसपास के लोगों से एतिहात बरतने की अपील की। नगर में बीती रात से मूसलाधार बारिश का क्रम शुरू हो गया था, जो सुबह तक जारी है। इस बीच सड़कों में जलभराव हो गया तो नाले पूरे उफान पर आ गए। सूखे पड़े नाले भी उफनाए हुए है। प्राकृतिक जलस्रोत रिचार्ज हो गए हैं। जिस कारण सड़को में पानी निरंतर बह रहा है। वर्षा रात में मूसलाधार हुई तो दिन में भी हल्की बारिश का दौर जारी था।बारिश के चलते नगर सामान्य जीवन पर बुरा असर पड़ा है। सैलानियों की आमद कम हो चली है। पर्यटन कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। मौसम के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मानसून सक्रिय है, जिसका असर अगले कुछ कुमाऊं में बारिश सड़कों पर आफत बनकर बरसी है। आयुक्त कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार कुमाऊं में 4303 में 54 सड़कों पर यातायात ठप हैं। इसमें बेतालघाट मुक्तेश्वर, बेतालघाट खैरना मार्ग, पिथौरागढ़ में थल मुनस्यारी मार्ग, खुटानी-धानाचूली राज्य मार्ग शामिल हैं। बिजली व पेयजल सप्लाई पर असर पड़ा है। कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को बंद सड़कों को युद्ध स्तर पर खोलने के निर्देश दिए हैं।दिनों तक बना रहेगा। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। जबकि झील का जलस्तर 81.3फीट पहुंच गया है।



