उत्तराखंडराजनीती

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 15 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के बीच प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों तथा राज्यहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने उत्तराखण्ड के समग्र विकास, जनकल्याण, सुशासन और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए राज्य के विकास को गति देने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें उत्तराखण्ड के विकास और जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

Related Articles

Back to top button