Breaking Newsअन्य प्रदेश

कैराना दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी ने विधायक अशरफ़ अली ख़ान का जाना हालचाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

शामली/लखनऊ 17 जुलाई । जनपद शामली के कैराना में प्रस्तावित पीएसी कैंप तथा लगभग ₹550 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास से थानाभवन विधायक अशरफ़ अली ख़ान को दूरभाष पर संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने विधायक अशरफ़ अली ख़ान के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ और स्नेह व्यक्त किया। उन्होंने विधायक के जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में सक्रिय होने की आशा भी जताई।
विधायक अशरफ़ अली ख़ान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच फोन कर उनका कुशलक्षेम पूछना मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और आत्मीयता का परिचायक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह आत्मीय व्यवहार जनप्रतिनिधियों के प्रति उनके स्नेहपूर्ण दृष्टिकोण और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button