देहरादून, 22 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकान्त पाण्डेय ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान कुलपति प्रो. पाण्डेय ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध एवं नवाचार से जुड़ी पहलों तथा भविष्य की कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन, संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय को इन क्षेत्रों में प्रभावी पहल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।

