उत्तराखंडदुर्घटना

भद्रकाली मोड़ पर RJ नंबर की बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

ऋषिकेश 28 अगस्त । जानकीसेतु पार्किंग से दिल्ली जा रही RJ नंबर की एक बस शुक्रवार देर शाम भद्रकाली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसे में बस सवार यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सामान्य रूप से घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के दौरान बस के नीचे स्कूटी सवार दो व्यक्ति दब गए, जिनकी मौत हो गई। दोनों शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button