देहरादून 28 अक्टूबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किए जाने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री बलबीर घुनियाल ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की विकास आवश्यकताओं और जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इसमें किसानों, गरीबों, वंचितों, अनुसूचित जाति वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है।
27 अक्टूबर 2026 को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान प्रस्तुत अनुपूरक बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए घुनियाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग का सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की समावेशी विकास की सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अनुपूरक बजट के माध्यम से विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध होने से प्रदेश की विभिन्न प्राथमिकताओं को गति मिलेगी।
घुनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार *सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास* के मूलमंत्र के अनुरूप कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता केवल विकास योजनाएं बनाना ही नहीं, बल्कि उनके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक अवसर, सुविधाएं और सम्मान पहुंचाना भी है।
उन्होंने बताया कि अनुपूरक बजट में किसानों के हितों, अन्नपूर्णा योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, ग्रामीण और शहरी विकास के साथ ही आगामी हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दिया गया है।
घुनियाल ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में अनुपूरक बजट की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे और प्रदेश में सामाजिक समरसता के साथ विकास की प्रक्रिया निरंतर आगे बढ़े।

