उत्तराखंडजनसुनवाई

मुख्यमंत्री धामी से दशमी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा पक्ष, धामी ने दिया आवश्यक कार्रवाई का भरोसा

देहरादून, 2 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद के दशमी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button