उत्तराखंडविविध

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को

पिथौरागढ़, 04 सितंबर 2026 । जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत तथा नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार किए जाने के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) आशीष कुमार भटगांई द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार *निर्वाचन नामावलियों के आलेख का प्रकाशन 08 सितंबर 2026 को किया जाएगा*। *इसके उपरांत मतदाता सूची के निरीक्षण एवं दावा-आपत्ति दाखिल करने की अवधि 10 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है*। *प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा*।
*दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा*। दावा/आपत्ति दाखिल करने तथा उनके निस्तारण का स्थान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, पिथौरागढ़ निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button