देहरादून,
30 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बसवालगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक कपिल शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं मानव जीवन को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बसवालगांव स्थित नागराजा मंदिर में पहुंचकर नाग देवता के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के मंदिर एवं धार्मिक स्थल हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं।
इस अवसर पर प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री संजय राणा, राकेश जावड़ी, गुमान सिंह राणा, मंगल सिंह राणा, गोविंद सिंह, रामप्यारी देवी, नीलम देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।



