उत्तराखंडराजनीती

भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के सारथी बनेंगे प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश अध्यक्ष

प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन से आरम्भ होगी भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा

*जनपदों में सेवा ज्योति यात्रा के यात्री बनेंगे, प्रदेश सह प्रभारी, सांसद, कैबिनेट मंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों भी!*

देहरादून,06 अक्टूबर। भाजपा कल प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व राज्य के निकालेगी विकसित भारत संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा। जिसमें सभी जिलों में प्रदेश सह प्रभारी, सांसद, कैबिनेट मंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित सेवा ज्योति सभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का वर्चुअल संबोधन प्राप्त होगा।

प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के संयोजक श्री कुंदन परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 7 अक्टूबर को देश भर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाल रही है। जिसका उद्देश्य है प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यकाल का जश्न मनाना तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना। इसी क्रम में कल देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री राम माधव के नेतृत्व में सम्पन्न होगा। उनके साथ राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी के साथ स्वयं कुंदन परिहार भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के लिए प्रातः विभिन्न विधानसभाओं से पार्टी कार्यकर्ता परेड ग्राउड स्थित बहुउद्देशीय भवन में एकत्रित होंगे। जहां सेवा ज्योति सभा के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का वर्चुअल उद्बोधन प्राप्त होगा। जिसके उपरांत पीएम द्वारा सभी को विकसित भारत @ का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी । वहां से सेवा ज्योति यात्रा के दीप को लैंसडाउन चौक में स्थापित किया जाएगा। इसी तरह के क्रम में सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरकाशी में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं टिहरी लोकसभा सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शामिल होंगी। इसी क्रम में टिहरी में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल शिरकत करेंगे। इसी तरह उधम सिंह नगर में प्रदेश सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन, कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, हरिद्वार में सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणींद्रनाथ शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, श्री प्रदीप बत्रा, पौड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, पिथौरागढ़ में प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, बागेश्वर में कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैडा, अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य एवं प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल, चंपावत में कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, नैनीताल में लोकसभा सांसद नैनीताल श्री अजय भट्ट, चमोली में विधायक श्री अनिल नौटियाल एवं भोपाल राम टम्टा शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button