Breaking Newsउत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून-हरिद्वार-टिहरी में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
देहरादून 06 अक्टूबर। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट 6 अक्टूबर रात 9:26 बजे से 7 अक्टूबर रात 12:26 बजे तक प्रभावी रहेगा।
अलर्ट के अनुसार लक्सर, मंगलौर, लच्छीवाला, डोईवाला, सेलाकुई, हरबर्टपुर, चंबा, घनसाली, टिपरी, झबरेड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



