Breaking Newsउत्तराखंड
उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए झटके
देहरादून/नई दिल्ली 06 अक्टूबर । उत्तराखंड में मंगलवार रात 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके उत्तराखंड के अलावा दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में भी महसूस किए जाने की खबर है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की जानकारी साझा की। स्थानीय स्तर पर लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। �
सोशल मीडिया पर दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी दी। हालांकि, जान-माल के नुकसान की कोई पुष्ट सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।
