देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह भाटिया की माता जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
वहीं, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर सिंह भाटिया की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


