उत्तराखंडराजनीती

एनएसए डोभाल के अपमान पर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने राहुल गांधी का पुतला फूंक, प्रदेशभर जबरदस्त आक्रोश जताया

राहुल ने डोभाल ही नहीं, देवभूमि के प्रत्येक सैनिक परिवार का अपमान किया : कर्नल भंडारी

*डोभाल पर राहुल के हमले का मुंहतोड़ जवाब 27 चुनाव में देंगे सैनिक परिवार : भाजपा*

*राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना और देश के स्वाभिमान से जुड़े विषयों पर घृणित राजनीति बंद करें कांग्रेस : भाजपा*

देहरादून 15 अक्टूबर। भाजपा ‘पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ’ द्वारा आज राज्यभर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एनएसएस डोभाल पर की गई अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पूर्व सैनिकों ने सभी जनपदों में राहुल गांधी का पुतला फूंककर कहा, ये डोभाल ही नहीं, उत्तराखंड के प्रत्येक वीर जवान और उसके परिवार का अपमान है। इस हमले का मुंहतोड़ जवाब, प्रदेशवासी लोकतांत्रिक तरीके कांग्रेस पार्टी 2027 के चुनावों में देंगे।

इस दौरान प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि अजीत डोभाल जी ने अपना पूरा जीवन देश की रक्षा, अखंडता और सुरक्षा में समर्पित किया है। उत्तराखंड की वीर भूमि से ताल्लुक रखने वाले ऐसे निष्ठावान और पराक्रमी राष्ट्रसेवक पर अमर्यादित टिप्पणी करना किसी भी दृष्टिकोण से स्वीकार्य नहीं है। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान सिर्फ एक व्यक्ति विशेष पर हमला नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक सैनिक, सुरक्षा बलों और विशेषकर उत्तराखंड के प्रत्येक वीर जवान के शौर्य व बलिदान का सीधा अपमान है। उत्तराखंड की पावन भूमि हर घर से देश रक्षा के लिए जवान भेजती है, और अपनी मातृभूमि के वीरों व सुरक्षा नायकों के अपमान को प्रदेशवासी कभी सहन नहीं करेंगे।

पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, हमारी सेना और देश के स्वाभिमान से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर ओछी और गैर-जिम्मेदाराना राजनीति करना तत्काल बंद करें। निरंतर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और सेना का मनोबल गिराना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है, जिसका माकूल जवाब देश की जनता और वीर सैनिक देंगे। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों एवं मंडलों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पार्टी पदाधिकारी और देवभूमि के नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button