उत्तराखंडधर्म/संस्कृति
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने विजयदशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
लोक भवन देहरादून 19 अक्टूबर,2026।राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने विजयदशमी (दशहरा) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
हैं। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि विजयदशमी सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें बुराइयों का त्याग कर जीवन में सकारात्मकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा सामाजिक एकता एवं समरसता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
