उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

असत्य पर सत्य की हमेशा जीत हुई है, 20 हजार लोग बने गवाह, देर रात राम रावण युद्ध में अभिमानी रावण, कुम्भकर्ण, एवं मेघनाथ के पुतले का हुआ दहन

रिपोर्ट,ललित जोशी
नैनीताल 20 अक्टूबर । सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल सहित पूरे देश, प्रदेश में विजयादशमी के मौके पर रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया ।
यहाँ नैनीताल सरोवर नगरी के खेल के मैदान में बने मुख्य मंच में भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए गए । देर रात श्री राम सेवक सभा प्रांगण से श्री राम की सेना बाजार होते हुए खेल के मैदान तक पहुंची। उसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । उसके बाद फ्लैट्स में अतिथियों द्वारा श्री राम की आरती की गई। उसके बाद राम व रावण के बीच युद्ध हुआ। जैसे ही श्री राम द्वारा रावण को मारा गया, पूरा फ्लैट से मैदान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। उसके बाद भव्य आतिशबाजी की गई। इसके बाद रावण कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया ।इस मौके पर विधायक सरिता आर्या पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल मंडल आयुक्त दीपक रावत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टी सी, दिव्यांशु मीणा डीएसए महासचिव मनोज जोशी तहसीलदार अक्षय भट्ट सहित श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बावड़ी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, भुवन बिष्ट, मोहित लाल शाह, ललित शाह, देवेंद्र लाल शाह, कमलेश ढौंडियाल, हरीश राणा, राजेंद्र बजेठा, विमल चौधरी, आनंद बिष्ट, समेत अनेक लोग मौजूद रहे । इस मौके पर राम रावण युद्ध देखने के लिए फ्लैट्स मैदान में 20,000 से अधिक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट व डॉक्टर ललित तिवारी ने किया । देर रात तक कई क्षेत्रों में रामलीला का मंचन चल रहा था।

Related Articles

Back to top button