गोपेश्वर में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 आयोजित, 100 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग
कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा “नशा मुक्त युवा : विकसित भारत”
– विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के निर्माण पर रखे विचार।
– युवाओं ने स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्प।
गोपेश्वर,19 नवंबर 2026। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “नशा मुक्त युवा : विकसित भारत” रहा। इसमें महाविद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति, तार्किक क्षमता एवं नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त युवा पीढ़ी के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना तथा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस आयोजन ने युवाओं को सामाजिक मुद्दों पर विचार व्यक्त करने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका समझने का मंच प्रदान किया।

