उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

दीपावली पर मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत से की मुलाकात, महेंद्र भट्ट ने भी दी शुभकामनाएं

देहरादून 07 नवम्बर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र भट्ट ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

दीपावली के अवसर पर हुई इन मुलाकातों के दौरान आपसी सौहार्द और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ।

Related Articles

Back to top button