देहरादून 02 दिसंबर ।
सहसपुर क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था और आम जनता की गंभीर समस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी (ज) के प्रदेश सचिव अमजद इलाही ने आज अधिशासी अभियंता को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सभा साहसपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति, बार-बार कटौती, कमजोर वोल्टेज तथा रात के समय कई घंटों तक अंधेरा रहने जैसी समस्याएँ बनी हुई हैं।
अमजद इलाही ने कहा कि क्षेत्र की जनता महीनों से परेशान है, परंतु विभागीय लापरवाही के कारण किसी भी प्रकार का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की कि—
• क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तुरंत सुचारु की जाए
• दोषपूर्ण लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कराई जाए
• लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से —
अल्लाह रख्खा, अली अहमद, दिलशाद, तालीम, शाहरुख़ खान, सलमान खान, आसिफ़ ख़ान, सोनू, शराफ़त, रोशिफ़, फ़िरोज़ अहमद, नफ़ीस, शमीम, सुंदर थापा, नभ बंसल, मोइन ख़ान, पूर्व प्रधान तौक़ीर हसन, जब्बार अहमद, इमरान ठेकेदार, नूरजहाँ फुरकानी, आसिफ़, शेबान अली, मोहसिन, रुस्तम अली, आधी, कुर्बान सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
जन अधिकार पार्टी (ज) ने चेतावनी दी कि यदि विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी को उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों और सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


