देहरादून, 19 दिसंबर ।
उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपर्ण संस्था के सहयोग से जनपद पिथौरागढ़ की राजी जनजाति के 10 युवक-युवतियों को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत लाया गया।
भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को आयोग में शिकायतों के पंजीकरण की प्रक्रिया तथा उसके पश्चात आयोग द्वारा अपनाई जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मानवाधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विवरणिका भी सभी प्रतिभागियों को वितरित की गई।
इस अवसर पर आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगणों ने प्रतिभागियों को मानवाधिकारों के महत्व, उनके संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं में मानवाधिकारों के प्रति समझ विकसित करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।



