देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से गुरुवार को लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों राज्यपालों के बीच समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा उत्तराखंड और पंजाब में संचालित विभिन्न बेस्ट प्रैक्टिसेज के परस्पर आदान-प्रदान को लेकर सार्थक चर्चा हुई। दोनों ने सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े अनुभव साझा किए।
इससे पूर्व पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने लोक भवन परिसर स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।



