उत्तराखंडखेल

मेहवड़ कला में “मेहवड़ प्रीमियर लीग” क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, युवाओं को मिला सकारात्मक संदेश

हरिद्वार, 21 दिसंबर। विधानसभा क्षेत्र कलियर के अंतर्गत ग्राम मेहवड़ कला में क्षेत्र पंचायत सदस्य कलीम मलिक एवं इसरार मलिक के नेतृत्व में आयोजित “मेहवड़ प्रीमियर लीग” क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री आजाद अली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय आजाद अली ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवा नशे एवं अन्य गलत गतिविधियों से दूर रहते हैं और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ग्रामीण स्तर पर ऐसे टूर्नामेंटों का आयोजन क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मेहवड़ कला श्री शहजाद, जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्री अलीम अंसारी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार रुड़की श्री नदीम अहमद, जिला प्रभारी हरिद्वार श्री फैजान अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता मास्टर रिजवान, युवा जिला अध्यक्ष श्री बिजेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष श्री एहसान शाह, युवा जिला अध्यक्ष श्री शालिम शाह, जिला उपाध्यक्ष श्री सोनू अल्वी, जिला सचिव श्री दीपक सैनी, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष मो. सावेद, जिला सचिव श्री वसीम मलिक, विधानसभा प्रभारी लक्सर श्री जमाल अख्तर, वरिष्ठ नेता श्री आसिफ मलिक, श्री जावेद आलम, जिला उपाध्यक्ष श्री मांगा हसन, वरिष्ठ नेता श्री अमजद मलिक, श्री मुरसलीन, श्री महबूब सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Related Articles

Back to top button