लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह: मनोज कुमार गुप्ता बने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति
देहरादून, 10 जनवरी 2026। 

लोक भवन, देहरादून में शनिवार को आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने भारत की माननीय राष्ट्रपति द्वारा न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायमूर्ति नियुक्त किए जाने से संबंधित अधिपत्र का पाठ किया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री आशीष नैथानी, प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्री खजान दास, श्री प्रदीप बत्रा एवं श्रीमती सविता कपूर, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल श्री योगेश कुमार गुप्ता, राज्यपाल के विधि परामर्शी श्री कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवनियुक्त मुख्य न्यायमूर्ति को शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

