Breaking Newsउत्तराखंड

अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति पर मुख्यमंत्री धामी का आभार जताने पहुंचे जनप्रतिनिधि

देहरादून, 11 जनवरी। रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में राज्य के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास, श्री किशोर उपाध्याय, श्री सहदेव पुंडीर, श्रीमती आशा नौटियाल, श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री बृजभूषण गैरोला तथा श्री शक्तिलाल शाह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
भेंट के दौरान सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच की संस्तुति देना सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस निर्णय से जनता में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीबीआई जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शुरू से ही इस मामले को गंभीरता से लिया है और निष्पक्ष जांच के लिए हर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार न्याय और सुशासन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सीबीआई जांच से जल्द ही मामले का निष्पक्ष खुलासा होगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

Related Articles

Back to top button