उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने जारी किए आदेश; कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले
देहरादून 12 नवम्बर । उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 24 PCS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, श्री राजकुमार पाण्डे को चमोली से देहरादून, श्री बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी, श्री अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंहनगर से देहरादून तथा श्रीमती शिखा जोशी को नगर निगम रुड़की में उप नगर आयुक्त के पद से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है।
इसी क्रम में श्रीमती अर्पणा ढौंडियाल को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल तथा श्री अजयवीर सिंह को डोईवाला चीनी मिल से डिप्टी कलेक्टर टिहरी भेजा गया है। श्री तुषार सैनी को ऊधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया है।
श्री मनीष बिष्ट को ऊधमसिंहनगर में डिप्टी कलेक्टर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल के पदभार से हटाकर निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य स्थानांतरणों में श्री देवानन्द को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, श्री गौरव पाण्डेय को ऊधमसिंहनगर से नैनीताल, श्रीमती कुमकुम जोशी को देहरादून से हरिद्वार, श्रीमती रेखा कोहली को नैनीताल से ऊधमसिंहनगर तथा श्री मुकेश चन्द्र सोलंकी को उत्तरकाशी से देहरादून भेजा गया है।
वहीं, श्रीमती अमृता शर्मा को ऊधमसिंहनगर से नैनीताल, श्री नवाजिश खलीक को नैनीताल से अल्मोड़ा, श्रीमती शालिनी मौर्य को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार, श्री चन्द्रशेखर को चमोली से उत्तरकाशी, श्रीमती मंजू राजपूत को टिहरी से हरिद्वार तथा श्री अबरार अहमद को चमोली से उत्तरकाशी में डिप्टी कलेक्टर के पद पर नई तैनाती दी गई है।
इसके अलावा श्री सुनील कुमार को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग, श्रीमती नीतू डागर को चम्पावत से हरिद्वार, श्री संजय कुमार को अल्मोड़ा से ऊधमसिंहनगर, श्रीमती रेखा को पौड़ी गढ़वाल से ऊधमसिंहनगर तथा श्री कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से चमोली भेजा गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी वर्तमान तैनाती के पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती वाले पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित आख्या एवं प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।


