Breaking Newsउत्तराखंड
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का देवभूमि उत्तराखंड आगमन, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून 17 जनवरी। उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनसे भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके उत्तराखंड प्रवास के दौरान 
विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने की संभावना है।

