उत्तराखंडमनोरंजन

मणिपुर की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’, उत्तराखंड की वादियों में हो रही शूटिंग

देहरादून 18 जनवरी । निर्देशक सनोज मिश्रा की आगामी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में शूट की जा रही है। फिल्म एक संवेदनशील प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसकी पृष्ठभूमि मणिपुर की सामाजिक परिस्थितियों को दर्शाती है। निर्देशक सनोज मिश्रा ने बताया कि यह फिल्म केवल एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि मणिपुर से जुड़े सामाजिक मुद्दों को भी गहराई से उजागर करती है।
हालांकि कहानी मणिपुर की है, लेकिन इसकी शूटिंग उत्तराखंड के रमणीय स्थलों पर की जा रही है। देहरादून के साथ-साथ विकासनगर, मसूरी और आसपास के क्षेत्रों के मनमोहक दृश्य फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेंगे, जो कहानी को और भी प्रभावशाली बनाएंगे।
टीम ने जताया सहयोग के लिए आभार
शूटिंग के दौरान फिल्म के सह-निर्माता पंजाब सिंह मजीठिया ने सहयोग के लिए विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शूटिंग सुचारू रूप से संपन्न हो रही है।
फिल्म सेट पर निर्देशक सनोज मिश्रा, सह-निर्माता पंजाब सिंह मजीठिया, सह-निर्देशक रुद्रा, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सत्या, प्रोडक्शन हेड पवन और आर्ट डायरेक्टर भूपेश सहित पूरी यूनिट मौजूद रही।
उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ न सिर्फ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को भी बड़े पर्दे पर खूबसूरती से प्रस्तुत करेगी। इससे प्रदेश के पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button