
देहरादून 21 जनवरी 2026 । मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने दोनों महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जमरानी बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना एवं सौंग बांध पेयजल परियोजना राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिनके निर्माण में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निविदाएं एवं आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण की जाएं। साथ ही सम्पूर्ण परियोजना का फ्लो चार्ट तैयार कर प्रत्येक चरण को तय समय में पूरा कराया जाए।
श्री बर्द्धन ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फर्स्ट पार्टी, सेकंड पार्टी एवं थर्ड पार्टी के माध्यम से नियमित रूप से क्वालिटी कंट्रोल और मूल्यांकन कराए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्यों को भी गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को मुआवजा, पुनर्वास और भूमि/आवास आवंटन का कार्य आपसी विश्वास और तालमेल के साथ किया जाए तथा इसके लिए निरंतर संवाद बनाए रखा जाए।
इस अवसर पर सचिव सिंचाई श्री युगल किशोर पंत ने जानकारी दी कि जमरानी बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना की कुल लागत ₹3678.23 करोड़ है, जिसे जून 2029 तक पूर्ण किया जाएगा। वहीं सौंग बांध परियोजना 130.60 मीटर ऊंची, 150 एमएलडी क्षमता की गुरुत्व आधारित पेयजल योजना है, जिसकी लागत ₹2524.42 करोड़ है। इसका निर्माण कार्य नवंबर 2029 तक पूरा किया जाएगा।
बैठक में विभागाध्यक्ष सिंचाई श्री सुभाष चंद्र सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित


