उत्तराखंडराज्य

गणतंत्र दिवस पर सूर्यकांत धस्माना ने किया ध्वजारोहण, संविधान की रक्षा का दिलाया संकल्प

देहरादून-26 जनवरी। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने राजपुर कैंट एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में श्री धस्माना ने कहा कि भारत का संविधान 140 करोड़ नागरिकों को समान अधिकार और समान दर्जा देने वाला पवित्र ग्रंथ है। संविधान सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता, समान अवसर और बराबरी का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 77 वर्ष पूर्व देश में संविधान लागू हुआ था और इसकी रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि भारत विश्व का एक अद्भुत देश है, जहां अनेक धर्म, भाषाएं और संस्कृतियां होते हुए भी “अनेकता में एकता” का सिद्धांत पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प अवश्य लें।
कार्यक्रम राजपुर विधानसभा क्षेत्र के मंगला देवी इंटर कॉलेज, कैंट विधानसभा क्षेत्र की स्नेहा दून अकैडमी (कांवली) तथा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भंडारी भाग में आयोजित किए गए।
इस अवसर पर मंगला देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री लोकेश बहुगुणा, उपाध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री सुभाष पंत, स्नेहा दून अकैडमी की प्राचार्य श्रीमती गौरी, निदेशक श्री हरि राव सहित पुरुषोत्तम रावत, अनिल यादव, सरदार अमन सिंह, अनुज दत्त शर्मा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित

Related Articles

Back to top button