उत्तराखंडविविध

स्व.सोहन लाल गुप्ता की पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पार्षद रजनी देवी कार्यालय का उद्घाटन

देहरादून, 08 फरवरी। श्रद्धेय स्वर्गीय श्री सोहन लाल गुप्ता जी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों के साथ सहभागिता करते हुए उनके सामाजिक योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सोहन लाल गुप्ता जी ने सदैव समाजहित को सर्वोपरि रखा और उनका जीवन समाजसेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।
यह स्वास्थ्य शिविर मैक्स अस्पताल एवं महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल के सहयोग से महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट, जीएमएस रोड, चौधरी फार्म के निकट आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श जैसी सेवाओं का लाभ उठाया।
इसी क्रम में राजनीतिक गतिविधियों के अंतर्गत कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-43 द्रोणपुरी-21 में पार्षद श्रीमती रजनी देवी के नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी सहभागिता की गई। उन्हें नए कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे पूर्व की भांति जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करती रहेंगी।
इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष श्री बबलू बंसल, महानगर एससी मोर्चा अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र घेयल, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा, वार्ड-42 कांवली की पार्षद श्रीमती रेनु घेयल, वार्ड-41 इन्द्रापुरम की पार्षद श्रीमती बबिता गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button