उत्तराखंडखेल

देहरादून में सामाजिक, खेल व जनसेवा गतिविधियों को मिला नया आयाम

देहरादून 08 फरवरी। रविवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में देहरादून शहर में सामाजिक, खेल एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रमों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में जीएमएस रोड स्थित एसकेएसए इंडिया संस्था द्वारा आयोजित कराटे प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए वक्ताओं ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है और खेलकूद युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
कार्यक्रम में महानगर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री कुलदीप पंत, सरदार पटेल मंडल युवा अध्यक्ष श्री नीरज रतूड़ी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की महामंत्री श्रीमती अंजू ध्यानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
सफल आयोजन के लिए संस्था के मुख्य शिक्षक श्री कमल एवं महासचिव श्री संजय कैनी को सभी अतिथियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Related Articles

Back to top button