लोक भवन,देहरादून 09 फरवरी, 2026 ।
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन, देहरादून में “फ्लेवर ऑफ देवभूमि” पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन इंडियन फेडरेशन ऑफ कुलिनरी एसोसिएशन द्वारा किया गया है। पुस्तक के निर्माण में शेफ डॉ. नीरज अग्रवाल, शेफ योगेन्द्र सिंह नेगी, शेफ दीपा चावला तथा गोपाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
यह पुस्तक उत्तराखण्ड के पारंपरिक खान-पान, समृद्ध संस्कृति एवं जीवन-शैली को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। इसमें प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य लाभों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है, जिससे पाठकों को स्थानीय भोजन की पोषणात्मक महत्ता की जानकारी मिलती है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि “फ्लेवर ऑफ देवभूमि” उत्तराखण्ड की प्राचीन रसोई परंपराओं को संरक्षित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि मंडुआ, झंगोरा और जखिया जैसे पारंपरिक अनाज एवं मसाले न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पाद और व्यंजन औषधीय गुणों से भरपूर हैं और वर्तमान समय में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज लोग तेजी से जैविक उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और इस क्षेत्र में उत्तराखण्ड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है।
मातृ-शक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं ने इन परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोकर रखा है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत में उन्होंने पुस्तक के लेखकों एवं पूरी टीम को इस उत्कृष्ट प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं
