उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं

देहरादून 01 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास का त्योहार होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। यह पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाता है और सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है,बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर के रूप में भारतीय समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के सशक्त माध्यम भी बनते हैं।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि होली का यह पावन पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के नए रंग लेकर आए तथा सभी के जीवन को सुख-शांति और सफलता के रंगों से रंगायमान करे। उन्होंने इस अवसर पर भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुखद और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना भी की।

Related Articles

Back to top button