देहरादून 05 मार्च । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका Rinku Rana के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में रिंकू राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


