
देहरादून। Government Doon Medical College में रविवार को सर्जरी विभाग की ओर से पीजी चिकित्सकों के लिए आंतों को जोड़ने (इंटेस्टाइनल एनास्टोमोसिस) विषय पर अत्याधुनिक सर्जिकल कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला प्राचार्य Dr. Geeta Jain के निर्देशों पर आयोजित की जा रही है।
सर्जरी विभागाध्यक्ष Dr. Abhay Kumar ने बताया कि कार्यशाला में पीजी चिकित्सकों को एनिमल मॉडल पर आंतों को जोड़ने की सर्जिकल प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी का सहयोग लिया गया है, जो कार्यशाला के लिए आवश्यक सभी उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार की यह पहली कार्यशाला है। आंतों को जोड़ने की तकनीक एक जटिल सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें सर्जनों की उच्च दक्षता आवश्यक होती है। हाल ही में Doon Hospital में इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर शुरू होने के बाद ऐसे ऑपरेशनों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
इस कार्यशाला से चिकित्सकों की सर्जिकल दक्षता में वृद्धि होगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान इंटर्न एवं एमबीबीएस छात्रों के लिए नॉटिंग-स्यूचरिंग प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यशाला में Shri Mahant Indiresh Hospital तथा Dehradun Surgical Society के चिकित्सक भी भाग लेंगे।
