उत्तराखंडराज्य

एस्कॉर्ट फार्म भूमि प्रकरण में जिलाधिकारी ने की सुनवाई, साक्ष्य प्रस्तुत करने को एक सप्ताह का अंतिम अवसर

रूद्रपुर,07 मार्च 2026 । मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर की तहसील काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं में सुनवाई हेतु दिए गए आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को जिला सभागार में याचिकाकर्ताओं की उपस्थिति में सुनवाई की।
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को अपने पक्ष के समर्थन में साक्ष्य एवं अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर प्रदान किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मा० उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा एस्कॉर्ट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पृथक-पृथक आदेश पारित किए गए हैं। उन्हीं आदेशों के अनुपालन में याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर सुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य एवं अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया गया है।
सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, ओसी ऋचा सिंह, गौरव पाण्डेय, जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, पटल सहायक सचिन काला सहित याचिकाकर्ता उपस्थित रहे। जबकि उप जिलाधिकारी काशीपुर एवं तहसीलदार काशीपुर वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Related Articles

Back to top button