उत्तराखंडराज्यविविध

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समर्पण सोसाइटी ने प्रतिभाशाली बालिकाओं व महिलाओं को किया सम्मानित

देहरादून, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समर्पण सोसाइटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था ने Just Rights for Children Alliance के सहयोग से संचालित “100 Days Child Marriage Free India Campaign” के तहत बाल विवाह समाप्त करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।
संस्था ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मुक्ति रथ, जागरूकता रैलियों, विद्यालयों और समुदाय स्तर पर संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह और बच्चों के अधिकारों को लेकर व्यापक जनजागरूकता फैलाई जा रही है। इस अभियान के तहत मुक्ति रथ का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम में खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इनमें कु. नेहा फेंकर (फुटबॉल एवं खो-खो), कु. अशरिफा (फुटबॉल), कु. मनीषा (खो-खो), कु. मुस्कान आशियाना (क्रिकेट), कु. नेहा (फुटबॉल) तथा कु. महजबी (विज्ञान – इंस्पायर अवार्ड) शामिल रहीं।
इसके अतिरिक्त गुरु डॉ. माया वी. सक्सेना को शास्त्रीय नृत्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में देश-विदेश में उत्कृष्ट योगदान के लिए तथा श्रीमती शीला को महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उनके समर्पित सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था ने समाज से बाल विवाह मुक्त भारत, बाल अधिकारों की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. स्वामी एस. चंद्रा (शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति), नीरज उनियाल (ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट ऑफ सोसायटी), मानसी मिश्रा, एस.पी. पोखरियाल, रविंद्र नेगी, अशोक भट्ट, सुमित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button