अपराधउत्तराखंड

गैंगस्टर हत्याकांडः पुलिस ने किया 6 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

देहरादून 12 मार्च । गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जिसके लिए दून पुलिस की अलग-अलग टीमों को झारखंड,दिल्ली और बंगाल भेजा गया है।
थाना डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी में 13 फरवरी को गैंगस्टर विक्रम शर्मा की तीन शूटरों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। जिसके बाद सभी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के सहयोगी रहे दो बदमाश अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया।
इन्होंने शूटरों को लॉजिस्टिक मदद दी थी। हत्याकांड में तीन शूटर आशुतोष,विशाल आकाश समेत उनके साथ ही अंकित वर्मा,जमशेदपुर में सारिका इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर यशराज और जितेंद्र कुमार कुल 6 आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है। बता दें कि विक्रम शर्मा झारखंड का कुख्यात अपराधी था। वह हत्या,हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे कई मामलों में वांछित था। साथ ही 8 साल पहले जमशेदपुर पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहा था।

Related Articles

Back to top button