
खटीमा 15 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान नगला तराई एवं हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता से प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


