उत्तराखंडदुर्घटना

कबाड़ी बाजार में लगी भीषण आग

देहरादून 16 मार्च । पटेलनगर क्षेत्र में स्थित कबाड़ी बाजार में सोमवार की सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि साढ़े 11 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका और कई स्थानों पर आग सुलगती रही। इस अग्निकांड में फिल्हाल किसी के हताहत होने की खबर नही है।
जानकारी के अनुसार पटेलनगर कोतवाली के पीछे स्थित कबाड़ी बाजार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कबाड़ के ढेरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। दमकल कर्मी लगातार कई घंटों से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कबाड़ी बाजार में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी।

Related Articles

Back to top button