Breaking Newsउत्तराखंड

यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल पद से हटाए गए, तत्काल प्रभाव से आदेश जारी

देहरादून 17 मार्च । उत्तराखण्ड शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए संदीप सिंघल को प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल के पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।
बताया गया है कि ऊर्जा अनुभाग-2 के कार्यालय ज्ञाप दिनांक 29 जनवरी 2020 के तहत संदीप सिंघल को 3 वर्ष अथवा 60 वर्ष की आयु (जो पहले पूर्ण हो) तक इस पद पर नियुक्त किया गया था।
इसके पश्चात ऊर्जा अनुभाग-1 के कार्यालय ज्ञाप दिनांक 15 मार्च 2024 द्वारा उन्हें 30 जून 2024 से 2 वर्ष का सेवा विस्तार भी प्रदान किया गया था।
हालांकि, उक्त सेवा विस्तार आदेश के प्रस्तर-3 में निहित प्रावधानों के आधार पर शासन ने अब यह निर्णय लेते हुए उन्हें पद से हटा दिया है।
इस संबंध में आदेश प्रमुख सचिव आर० मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button