
हरादून, 17 मार्च 2026 ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री आवास में हुई भेंट के दौरान विधायक सुरेश सिंह चौहान, दुर्गेश्वर लाल, पार्वती दास, दलीप रावत एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य प्रदेश के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।




