
देहरादून,17 मार्च 2026 । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान राज्य के विकास को गति देने और आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए प्रभावी कार्यान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।


