Breaking Newsउत्तराखंड

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पद से अनिल कुमार पदमुक्त, शासन ने जारी किया आदेश

देहरादून,17 मार्च 2026 । ऊर्जा अनुभाग-2, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, श्री अनिल कुमार को प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल के पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।
गौरतलब है कि श्री अनिल कुमार को कार्यालय ज्ञाप संख्या-1580/1(2)/2015/05-15/2021, दिनांक 29 अक्टूबर 2021 के माध्यम से 03 वर्ष अथवा 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (जो भी पहले पूर्ण हो) तक के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था।
इसके बाद, ऊर्जा अनुभाग-2 के ही एक अन्य कार्यालय ज्ञाप संख्या-663/1(2)/2024/05-15/2016 TC (E-file-76741), दिनांक 09 अक्टूबर 2024 द्वारा उन्हें अधिवर्षता आयु 30 जून 2024 से आगे 02 वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया था।
अब उक्त सेवा विस्तार से संबंधित आदेश के आलोक में शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त करने का निर्णय लिया है।
यह आदेश प्रमुख सचिव श्री आर० मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button