Breaking Newsउत्तराखंड

यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल पदमुक्त, शासन का आदेश जारी

देहरादून,17 मार्च 2026 । उत्तराखण्ड शासन के ऊर्जा अनुभाग-2 द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, श्री अजय कुमार अग्रवाल को निदेशक (परियोजना), उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, श्री अग्रवाल को कार्यालय ज्ञाप संख्या-1820/1(2)/2021/05-15/2021, दिनांक 16 दिसम्बर 2021 के तहत 03 वर्ष अथवा 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (जो भी पहले पूर्ण हो) तक के लिए निदेशक (परियोजना) पद पर नियुक्त किया गया था।
इसके बाद, कार्यालय ज्ञाप संख्या-817/1(2)/2024-05-15/2021, दिनांक 23 दिसम्बर 2024 द्वारा उन्हें अग्रिम आदेशों तक उक्त पद पर तैनात रखा गया था।
अब शासन ने उक्त आदेश को अतिक्रमित करते हुए श्री अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त करने का निर्णय लिया है।
यह आदेश प्रमुख सचिव श्री आर० मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button