उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल गुरमीत सिंह से बुधवार को लोक भवन में ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

गैरसैंण विधानसभा सत्र के सफल संचालन पर राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को दी बधाई

देहरादून, 18 मार्च। इस दौरान राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को हाल ही में गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण संचालन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद जिस दक्षता और अनुशासन के साथ सत्र का संचालन किया गया, वह सराहनीय है।
राज्यपाल ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र राज्य की लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलित विकास की भावना को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विधानसभा इसी प्रकार जनहित के मुद्दों पर प्रभावी चर्चा और निर्णय का मंच बनी रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सत्र के सफल संचालन में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदैव जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाती है।

Related Articles

Back to top button