उत्तराखंडराजनीती

उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल विस्तार: 5 नवनियुक्त मंत्रियों ने ली शपथ, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

देहरादून,20 मार्च 2026। गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
समारोह में भगत सिंह कोश्यारी (पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल) सहित कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी एवं सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button