उत्तराखंडराज्य

आपदा मोचन निधि से ₹54 करोड़ की स्वीकृति, सड़क, बाढ़ सुरक्षा व पुनर्निर्माण कार्यों को मिलेगा बल

देहरादून, 23 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹54 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
चम्पावत जिले में बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दाएं किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹32.93 करोड़ की परियोजना के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹13.17 करोड़ जारी किए गए हैं। इसके अलावा सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न गांवों में सुरक्षा दीवार निर्माण, प्रवेश द्वार निर्माण तथा धारचूला के मुनस्यारी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।
इसके साथ ही देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी जनपदों के लिए कुल ₹34 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि जारी करने की स्वीकृति दी गई है। उत्तरकाशी में आपदा के दौरान मृतकों के आश्रितों को ₹1 लाख प्रति व्यक्ति की दर से अतिरिक्त राहत राशि भी स्वीकृत की गई है।
खटीमा क्षेत्र में ग्राम्य विकास योजनाओं के लिए ₹1.95 करोड़, जबकि देहरादून के रायपुर क्षेत्र में स्कूलों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में सिंचाई गूल निर्माण के लिए ₹2.48 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्वीकृतियों से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी आएगी तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button