उत्तराखंडराज्य

फार्म फेंसिंग के लिए केंद्र से ₹25 करोड़ की मंजूरी, किसानों को मिलेगा जंगली जानवरों से राहत

देहरादून, 23 मार्च 2026। केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए फार्म फेंसिंग (घेरबाड़) हेतु ₹25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र से इस योजना के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था। केंद्र सरकार द्वारा इसे सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए इसे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल किसानों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के साथ ही कृषि उत्पादन को सुरक्षित और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Related Articles

Back to top button